East Champaran में स्नान के दौरान नदी में 7 वर्ष का मासूम डूबा

East Champaran : पूर्वी चंपारण में स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के उत्तरी सुगांव पंचायत के गोड़ीगांवा की है जहां स्नान करने के दौरान एक सात वर्षीय बच्चे की डूब कर मौत हो गई। मृतक की पहचान गोड़ीगांवा निवासी रंगीला सहनी का 7 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई।

East Champaran News : 

लोगों ने बताया कि घर के अगल बगल के बच्चों के साथ वह भी स्नान करने नदी गया था जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और लोग बच्चे की खोजबीन में जुट गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद अंचलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधिकारी एसआई नवीन कुमा रमौके पर पहुंचे। वहीं एनडीआरएफ की टीम बच्चे के शव की तलाश में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    पूर्णिया में Ex Mayor के घर में चोरी, लाखों की संपत्ति ले गए चोर

East Champaran  : मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...