रिलायंस दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 86वें स्थान पर पहुंची

Desk. फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 2 पायदान चढ़कर रिलायंस 86वें स्थान पर पहुंच गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले तीन साल में लिस्ट में 69 स्थान की छलांग लगा चुकी है। साल 2021 में रिलायंस 155वें स्थान पर थी। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में भारतीय कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान सबसे ऊपर बना हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार 21 सालों से इस फॉर्च्यून ग्लोबल लिस्ट में अपनी जगह बनाई हुई है। कोई भी भारतीय कंपनी इतने लंबे समय तक इस लिस्ट में बनी नहीं रह सकी है।

फॉर्च्यून के मुताबिक रिलायंस का रेवेन्यू 108877 मिलियन डॉलर रिकॉर्ड किया गया। कंपनी का प्रोफिट 1.3 फीसदी बढ़कर 8,412 मिलियन डॉलर के स्तर पर जा पहुंचा और करीब साढ़ तीन लाख कर्मचारियों ने रिलायंस को अपनी सेवाएं दी। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में वालमार्ट, अमेजन और स्टेट ग्रिड पहले तीन स्थानों पर काबिज हैं। इसके अलावा एप्पल, टोयोटा मोटर्स, अल्फाबेट, सैमसंग और मेटा प्लेटफॉर्म जैसी कुछ प्रमुख कंपनियां भी पहले 100 में शामिल हैं।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...