Advertisment

Electric Current की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

औरंगाबाद: औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना देवकुंड थाना क्षेत्र के दुलार बिगहा गांव की है। मृतक की पहचान ललन यादव के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही देवकुंड पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ललन यादव गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर दक्षिण दिशा की ओर शौच करने के लिए निकले थे। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोज बीन शुरू की तो पता चला कि गांव के ट्रांसफार्मर के समीप अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुत्र ऋतिक कुमार, पुत्री श्वेता कुमारी, पत्नी मूला देवी का रो रो कर बुरा हाल है। देवकुंड थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Nawada में मंत्री प्रेम कुमार के जन्मदिन के अवसर पर..

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Electric Current v

Electric Current

दिलीप जायसवाल ने मीटिंग बुलाई, बिहार में जमीन विवादों पर 6...

 पटना : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने आज सूबे के प्रशासनिक कामकाज और आम जनता से जुड़े जमीन के...

जंतर-मंतर जीत गया, रांची अब भी बारिश में बैठा है —...

रांची/नई दिल्ली। 25 जुलाई की शाम दिल्ली के जंतर-मंतर पर पटाखे छूट रहे थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आ चुका था,...

ललन सिंह का नकली PA बबन गिरफ्तार: फोन पर बोलता था...

बिहार पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को दबोचा है जिसके कारनामे सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएं। सचिवालय थाना पुलिस ने मुंगेर के...