Advertisment

भाग्यलखी कोलियरी में केबल लुटेरों ने बोला धावा सिक्युरिटी इंस्पेक्टर घायल

धनबाद/निरसा : ईसीएल मुगमा एरिया की कुमारधुबी भाग्यलखी इंक्लाइंड खदान में रविवार की रात 20 की संख्या केबल लुटेरों ने धावा बोला. अपराधियों ने ईसीएल सिक्योरिटी टीम पर बम से हमला कर दिया. जिस कारण इसीएल सेक्युरिटी इंस्पेक्टर अवध बिहारी महतो की दो उंगलियां उड़ गई. इसके बाद अपराधी ने दुस्साहस दिखाते हुए सिक्योरिटी टीम पर तीन और बम फेंके.

सूचना मिलने पर सीआईएसएफ और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. रविवार की रात लगभग 1 बजे दोनों ओर से गोलियां चली. अपराधियों को बार-बार चेतावनी दी जा रही थी कि वह सरेंडर कर दें नहीं तो गोली मार दी जाएगी. पुलिस की टीम ने बताया कि अगर रात भर में अपराधी ने सरेंडर नहीं किया तो सुबह खदान में घुसकर ऑपरेशन चलाया जाएगा. अबतक अपराधियों ने सरेंडर नहीं किया है. पुलिस बाहर कैंप कर बैठी हुई है. वही कोलियरी प्रबंधक और पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अंदर जाने की रणनीति तैयार की जा रही है.

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

बैंक मैनेजर के घर लुटेरों का तांडव, घायल अवस्था में भी घरवालों ने एक को दबोचा

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...