गिरिडीह में ठेकेदारों से लेवी वसूलने वाला नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे

गिरिडीह.  जिले की बगोदर थाना पुलिस ने सोमवार को ठेकेदारों से लेवी वसूली करने वाले एक नक्सली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से लेवी से जुड़े कई और नक्सली पत्र बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद और बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम ने कैलाश सोरेन को उस वक्त दबोचा, जब कैलाश सोरेन अपने एक साथी के साथ बाइक पर डुमरी थाना इलाके के मडमो के बलिया टोला में निर्माणाधीन पुल योजना स्थल में पुल बनाने वाली एजेंसी के मुंशी को लेवी वसूली का पत्र देने गया था।

गिरिडीह में लेवी वसूलने वाला नक्सली गिरफ्तार

मुंशी को मिली धमकी के बाद एजेंसी उषा इंफ्राट्रेक के ठेकेदार ने मामले की जानकारी बगोदर थाना को दी। इसके बाद डुमरी और बगोदर थाना एसडीपीओ के साथ डुमरी और बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी हरकत में आए और जांच शुरू करते हुए कैलाश सोरेन को दबोच लिया।

इस दौरान कैलाश सोरेन के पास से लेवी से जुड़े कई और नक्सली पत्र बरामद किए गए। पूछताछ में कैलाश ने कबूला कि वह नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ है और एक अगस्त को वह अपने साथी के साथ बाइक से पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के मुंशी को पत्र देने गया हुआ था। बताया गया कि कैलाश कई अपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुका है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...