Giridih : माओवादी के नाम पर लेवी वसूलने के आरोप में एक अपराधी गिरफ्तार

Giridih : माओवादी के नाम पर लेवी वसूलने के आरोप में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बीते 16 जून को एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी माओवादी से जुडे़ व्यक्ति हैं, जो माओवादी के नाम से लेवी वसूलते हैं।

छापेमारी के दौरान पकड़ में आए अपराधी

लेवी वसुलने एवं आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने के लिए गैडा-संतरुपी जंगल के आसपास बाइक से घूम रहे हैं। इसी सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर बगोदर सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित किया गया। गठित टीम द्वारा संतुरपी जंगल में छापेमारी की गई। छापेमारी होता देख सभी भागने लगे।

ये भी पढ़ें- Bokaro : प्रतिबंधित मांस मिलने पर उग्र हुए ग्रामीण, कर दिया सड़क जाम… 

इसी दौरान भाग रहे अपराधियों में से एक अपराधी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधी हजारीबाग टाटीझरिया के बिसाय का रहने वाला चुन्नु लाल मूर्मु है। जिसके पास से पुलिस ने माओवादियों से संबंधित पर्चा एवं एक मोबाईल जप्त किया है।

PMFME Scheme में बिहार को Best State सम्मान, सबसे ज्यादा स्वीकृतियों...

PMFME योजना में सर्वाधिक स्वीकृतियां हासिल करने पर बिहार को Best State सम्मान मिला। खाद्य प्रसंस्करण और सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा...

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...