पटना: बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धमकी देने वाले को कोलकाता में गिरफ्तार किया है जिसे लेकर पुलिस पटना के लिए रवाना हो गई है। शख्स बेगूसराय का रहने वाला मो जाहिद है जो कोलकाता में एक दुकान चलाता है। पटना पुलिस ने सीएमओ के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरे ईमेल के बाद से अलर्ट हो गई थी और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुट गई थी।
पुलिस ने उसे अब कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक की जांच के अनुसार शख्स ने अलकायदा ग्रुप के नाम से यह मेल अपने किसी जानने वाले को फंसाने के इरादा से भेजा था। फिलहाल पुलिस शख्स को पटना में विस्तृत रूप से पूछताछ करेगी तब धमकी भरा मेल भेजने का असली मकसद पता चलेगा। बता दें कि सीएमओ के आधिकारिक ईमेल आईडी पर शख्स ने अलकायदा ग्रुप के नाम से बम से उड़ाने की धमकी भेजा था। धमकी की बात सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गई थी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- BJP के प्रदेश अध्यक्ष मिले पूर्व अध्यक्ष सी पी ठाकुर से
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
CMO CMO
CMO
Highlights


















