Advertisment

बिहार में फिर से मॉनसून एक्टिव, 6 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना : बिहार में में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। पटना मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी छह अगस्त को राज्य के सभी जिलों में मध्यम स्तर से लेकर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। राजधानी पटना में भी आज बीते दो-तीन दिनों की अपेक्षा अधिक वर्षा हो सकती है। वहीं राज्य के छह जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है। इन छह जिलों में गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, भोजपुरी और किशनगंज शामिल हैं।

इसके अलावा इनसे सटे हुए जिले पटना, बक्सर, मुजफ्फरपुर, अररिया और सुपौल में मध्यम स्तर से लेकर अधिक वर्षा की संभावना बनी हुई है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहने के साथ वर्षा के संकेत हैं। दक्षिण बिहार के सभी जिलों और उत्तर पश्चिम एवं उत्तर पूर्व इलाके के जिलों में बिजली चमकने के साथ वज्रपात की अधिक संभावना है। खासकर दक्षिण बिहार के लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

शुक्रवार से कमजोर हो सकता है मानसून

हालांकि शुक्रवार से मानसून के कमजोर होने के भी संकेत दिए गए हैं। अगले चार से पांच दिनों तक राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। सोमवार की अपेक्षा आज मंगलवार को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बीते सोमवार को राज्य में मानसून हल्का कमजोर रहा, लेकिन लगभग सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है। सिर्फ भोजपुर शहरी क्षेत्र में 76.6 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई है।

सोमवार को राज्य के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई। राजधानी पटना में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान मधुबनी में 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। राज्य का औसत तापमान 33 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहा।

यह भी पढ़े : बिहार में सक्रिय हुआ मॉनसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...