कल से केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती की परीक्षा, तैयारी पूरी

पटना : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कल यानी सात अगस्त से केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती की परीक्षा को लेकर आज प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर 2023 में सिपाही भर्ती का प्रश्न पत्र लीक हुआ था। इस मामले का खुलासा भी आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किया गया था। कल से शुरू होने वाले सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पटना पुलिस की पूरी तैयारी हो गई है।

डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि परीक्षा को लेकर आर्थिक अपराध इकाई का हेल्पलाइन नंबर सोशल मीडिया के अफवाह पर कार्रवाई करने के लिए जारी किया गया है। 8544428404 व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। साइबर फ्रॉड के माध्यम से लोगों के बीच प्रश्न पत्र या अन्य तरह की कोई भी मामले को लेकर फोन किया जा रहा है तो इस पर संपर्क करें। बिहार साइबर सेल हेल्पलाइन ईमेल cybercell-bih@nic के जरिये भी आप संदेश दे सकते हैं।

डीआईजी ने साइबर प्रहार ऑपरेशन को लेकर भी जानकारी दी। साइबर सेल के माध्यम से साइबर अपराधियों के फोन ट्रेस किए जा रहे हैं। बिहार के जिन जगहों से साइबर अपराधी अपराध कर रहे हैं, उन जिलों में छह जिले प्रमुख है। नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया, पटना और मुजफ्फरपुर। बेतिया और मोतिहारी से भी अब साइबर फ्रॉड के मामले प्रकाश में आए हैं। इन जिलों से साइबर अपराधी की तरफ से ज्यादातर फोन साइबर क्राइम को लेकर किया जा रहे हैं। साइबर सेल बिहार द्वारा 68 करोड़ रुपए तक की राशि अभी रिकवर की गई है। बिहार का जामताड़ा नालंदा बना है। यहां सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड की घटनाएं हो रही है।

यह भी पढ़े : बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा : रद्द हुई एक्जाम की डेट जारी, जानिये…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img