Advertisment

केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा : आज से लिखित Exam शुरू

पटना : केंद्रीय चयन पर्षद की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है। बिहार के 545 केंद्रों पर दो लाख 90 हजार परीक्षार्थी आज परीक्षा देंगे। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के तत्वाधान में 21,391 सिपाहियों की बहाली को लेकर लिखित परीक्षा का पहला चरण बुधवार यानी आज से शुरू हो रहा है। पहले चरण में सभी 38 जिला मुख्यालय में बनाए गए 545 केंदों पर अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे से परीक्षा केंदों पर प्रवेश मिलने लगेगा। परंतु परीक्षा के डेढ़ घंटे पहले यानी 10:30 बजे के बाद केंद्र के अंदर घुसने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर आना होगा। केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती की परीक्षा पांच चरणों में आयोजित की जा रही है। 7, 11, 21, 25 एवं 28 को बिहार पुलिस केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित की गई है। बिहार पुलिस ने परीक्षा को लेकर कड़ी तैयारी की है। परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए हर प्रयास किए गए हैं।

यह भी पढ़े : सिपाही भर्ती परीक्षा : कदाचार मुक्त बनाने के लिए एक्टिव मोड में जिला प्रशासन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

AMCA Engine Reliance Rolls Royce: रिलायंस और रोल्स-रॉयस की बड़ी तैयारी,...

AMCA Engine Reliance Rolls Royce: भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस ने एक महत्वपूर्ण रणनीतिक पहल...

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...