Rohtas में नदी से बरामद हुआ पोस्टमार्टम किया हुआ शव

रोहतास: रोहतास से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने रोहतास के डेहरी में रेलवे पुल के नीचे सोन नदी से दो शव बरामद किया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम पहले से किया हुआ है। शव बरामद होने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा चुका है और शव प्लास्टिक में लिपटा हुआ है।

संभवतः पोस्टमार्टम के बाद पहचान नहीं हो पाने की स्थिति में पुलिस ने नदी में शवों को फेंक दिया है। मामले में एएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह लापरवाही रेलवे पुलिस की प्रतीत हो रही है जिसमें किसी अज्ञात शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पहचान नहीं हो पाने की स्थिति में नदी में फेंक दिया है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि रोहतास के डालमियानगर इलाके के मकराइन के पास सोन नदी में रेलवे पुल के नीचे से दो शव बरामद हुआ है जिसका पहले से पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया एक शव किसी भिखारी की प्रतीत हो रही है और दूसरा किसी व्यक्ति के रेल से कट कर मौत होने का मामला है। फ़िलहाल मौके पर एफएसएल की टीम बुलाई गई है और जांच की जा रही है। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Insurance के नाम पर ग्राहकों के करोड़ों रूपये का गबन, मैनेजर समेत 5….

ROHTAS ROHTAS Rohtas

ROHTAS Rohtas

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...