Paris Olympics: थोड़ी देर में सेमीफाइनल खेलने उतरेंगी विनेश फोगाट, क्यूबा की पहलवान से होगा मुकाबला

Paris Olympics : महिला पहलवान विनेश फोगाट थोड़ी देर में सेमीफाइनल खेलने उतरेंगी। इसमें उनका मुकाबला क्यूबा की पहलवान लोपेज गुजमान से होगा। विनेश पेरिस में ओलंपिक पदक से मात्र एक जीत दूर हैं। सेमीफाइनल में जीत मिलते ही एक पदक पर उनका कब्जा तय हो जाएगा।

आज उन्होंने अंतिम आठ राउंड में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को 7-5 से हराकर महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने पूरी स्पर्धा में अपना दबदबा बनाए रखा। इससे पहले विनेश ने जापान की ओलंप‍िक गोल्ड मेडल‍िस्ट यूई सुसाकी को 3-2 से हराया था।

Paris Olympics में विनेश फोगाट मेडल से एक जीत दूर

विनेश की जीत पर पहलवान बजरंग पुनिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शासन व्यवस्था को आइना दिखाया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज बैक टू बैक मैच में 4 बार की World Champion और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन को हराया। उसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूर्व World Champion को हराया। मगर एक बात बताऊं, ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी। ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई थी। ये लड़की दुनिया जीतने वाली है मगर इस देश में सिस्टम से हार गई थी।’

Paris Olympics में भारत को अब तक तीन मेडल

बता दें कि, Paris Olympics में भारत अभी तक तीन मेडल जीता है, ये तीनों ही ब्रॉन्ज है और तीनों ही मेडल भारतीय निशानेबाजी दल ने भारत को दिलाया है। मनु भाकर ने ही पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाया था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीतकर यह मेडल दिलाया था। मनु भाकर ओलंपिक में शूटिंग पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

इसके दो दिन भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने सहयोगी सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत को एक और ओलंपिक मेडल दिलवाया था। मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

इसके बाद निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने आज चेटेउरौक्स में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल में तीसरे स्थान हासिल कर पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत के लिए तीसरा पदक हासिल किया। उन्होंने इस स्पर्था में कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीता। स्वप्निल अब पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बन गए हैं।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...