Advertisement
Advertisement

मंत्री नीरज बबलू ने कहा- नल जल योजना में हुए गड़बड़ी को देख रहा है विभाग

पटना : बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने आज अपने विभाग में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पंचायती राज विभाग द्वारा पूर्व में हुए कार्य ग्रामीण वार्डों में निर्मित 70,157 जलापूर्ति योजना का देखरेख लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग करेगा। जिसको लेकर कैबिनेट से 3611.45 करोड़ रुपए योजना राशि दी गई है। नल-जल योजना में हुआ गड़बड़ी की शिकायतें विभाग देख रहा है। विभाग उन तमाम शिकायतों को दूर करने को लेकर काम कर रहा है।

मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि नल से जल आपूर्ति में बिजली न रहने से जो समस्या उत्पन्न होती है उसे दूर रखने के लिए सोलर प्लांट लगाकर काम किया जाएगा। विभाग ने जितने भी टेंडर को रद्द किया था गड़बड़ी के मामले की जांच कर उन टेंडन को फिर से निकाला जा रहा है। 850 करोड़ रुपए का टेंडर निकल गया है। 10 दिनों के अंदर पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

मंत्री नीरज कुमार ने बांग्लादेश की स्थिति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि बिहार और भारत के लिए घुसपैठ को रोकना प्राथमिकता है। बिहार और देश में बांग्लादेशी घुसपैठ होते रहता है। बांग्लादेश में जो घटना हुई है वह पूरे दुनिया के लिए चिंता का विषय है। दुनिया में अन्य धर्म के लोगों के लिए यह चिंता का विषय है जो बांग्लादेश में घटना हुई है। किस तरह से उपद्रवी प्रधानमंत्री को परेशान करते हैं, देश छोड़कर प्रधानमंत्री को भागना पड़ता है। भले ही भारत के बारे में कुछ भी बोला जाए। मगर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को शरण भारत ने दिया है, यह भारत की दरिया दिल दिखती है।

यह भी पढ़े : बांग्लादेश मामले में अलर्ट मोड पर बिहार सरकार – विजय चौधरी

मंत्री ने कहा कि बिहार में बांग्लादेशी घुसपैठ से रोकने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी छह अगस्त को बैठक की थी। बिहार में घुसपैठ ना हो इसके लिए प्रशासन को अलर्ट किया गया है। देश में अगर कोई बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर चिंता करने वाला राज्य है तो वह बिहार नहीं बंगाल है। बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ ना हो इसके लिए व्यवस्था बेहद जरूरी है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा की घटना पर कहा कि यह घटना दुनिया के लिए चिंता के विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर चिंता कर रहे हैं, जरूर कुछ ना कुछ इस विषय पर काम होगा।

यह भी देखें : https://youtu.be/YMKnqNr2aoQ?si=VlaD8lwPDJQ54BRF

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...