Advertisment

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, बहन को परीक्षा दिलाने जा रहा था शेखपुरा

नालंदा : नूरसराय थाना इलाके के चौहान मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। गंभीर हालत में निजी क्लीनिक में उसका इलाज चल रहा है। मृतक नूरसराय थाना इलाके के बाराखुर्द गांव निवासी देवानंद पासवान का पुत्र तूफान पासवान है। जख्मी माधुरी कुमारी है।

परिजन ने बताया कि वह थरथरी थाना क्षेत्र के कोसियावां गांव से अपनी बहन माधुरी कुमारी को सिपाही भर्ती की परीक्षा दिलाने के लिए शेखपुरा जा रहा था। इसी दौरान चौहान मोड़ के समीप यह हादसा हुआ। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर से ट्रैक्टर को छोड़कर चालक फरार हो गया है। ट्रैक्टर को जब्त करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के हवाले कर दिया गया है। नंबर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : प्रेम-प्रसंग में प्रेमी ने मारी गोली, मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ युवक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...