विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर डी गुकेश को सीएम योगी ने दी बधाई

Desk. भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सिंगापुर में रोचक मुकाबले में विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। उनके इस खिताब जीतने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। सीएम योगी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘वैश्विक शतरंज की बिसात पर चमका भारतीय गौरव! डी गुकेश ने अब तक के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन के रूप में इतिहास रच दिया है! उनका समर्पण और प्रतिभा राष्ट्र की युवा प्रतिभाओं को बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करेगी। उनके उज्जवल एवं सफल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं!’

बता दें कि, भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सिंगापुर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप मैच के निर्णायक मुकाबले में मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को हरा दिया है। साथ ही उन्होंने सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन का इतिहास रचा है। उन्होंने महज 18 साल की उम्र में यह चैंपियनशिप का खिताब जीता है। इसके साथ ही वे विश्वनाथन आनंद के बाद शतरंज विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

डी गुकेश ने रचा इतिहास

डी गुकेश ने रूसी दिग्गज गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड तोड़ा। कास्पारोव ने 1985 में 22 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने थे। गुकेश और डिंग गुरुवार को मैच के अंतिम गेम में 6.5 अंकों के साथ बराबरी पर थे। 14वां गेम, जिसमें डिंग ने सफेद मोहरों से खेला, ऐसा लग रहा था कि ड्रा होना तय है। इस बीच डिंग ने 53वीं चाल में एक महत्वपूर्ण गलती नहीं कर दी। डिंग पर दबाव बनाए रखने की गुकेश की रणनीति अंततः सफल रही।

गुकेश ने 7.5-6.5 के अंतिम स्कोर के साथ चैंपियनशिप जीती। इस जीत ने गुकेश को शतरंज के इतिहास में 18वां विश्व चैंपियन और सबसे कम उम्र का चैंपियन भी बना दिया। डिंग का लक्ष्य मैच को टाईब्रेकर में ले जाना था, लेकिन गुकेश के सटीक खेल का प्रदर्शन करते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...