शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए उपेंद्र कुशवाहा, मंत्री बनने के अरमानों पर फिरा पानी, अटकलें तेज

पटना : शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए उपेंद्र कुशवाहानीतीश कैबिनेट का विस्तार मंगलवार सुबह 11ः30 बजे हो गया.

महागठबंधन में शामिल घटक दलों से 31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.

लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में

जेडीयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल नहीं हुए.

कार्यक्रम में उनके शामिल नहीं होने पर राजनीतिक अटकलें तेज हो गई है.

कहा जा रहा है कि कुशवाहा मंत्री बनने की इच्छा जाहिर की थी

लेकिन ऐन वक्त पर उनके अरमानों पर पानी फिर गया.

उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार किया.

शपथ ग्रहण में उपेंद्र कुशवाहा के शामिल नहीं होने पर

जदयू के नेताओं से भी पूछा गया लेकिन इसपर किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

जदयू से ज्यादा आरजेडी के बने मंत्री

बता दें कि नीतीश कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को हुआ. जिसमें आरजेडी के जेडीयू से ज्यादा मंत्री बने. वहीं, कांग्रेस का कद पिछली बार की महागठबंधन सरकार से कम हो गया. कांग्रेस से दो नेता ही मंत्री बन पाये. ऐसे में कई बड़े नेताओं के मंत्री बनने के आरमानों पर भी पानी फिर गया है.

उपेंद्र कुशवाहा को लगा बड़ा झटका

सबसे बड़ा झटका जेडीयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लगा है. इसके साथ ही जेडीयू और आरजेडी के कई बड़े नेताओं को झटका लगा.

कुशवाहा को नहीं मिली मंत्रिमंडल में एंट्री?

बिहार की सियासत में ओबीसी के दिग्गज नेता माने जाने वाले उपेंद्र कुशवाहा के मंत्री बनने के उम्मीदों पर पानी फिर गया. जेडीयू कोटे की संभावित मंत्रियों के नाम की जो लिस्ट सामने आई उसमें उपेंद्र कुशवाहा का नाम शामिल नहीं किया. उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेताओं में माना जाता है.

उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू से अलग होकर बनाई थी अलग पार्टी

जेडीयू से अलग होकर उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी अलग एक पार्टी बनाई थी, लेकिन 2020 चुनाव के बाद जेडीयू में विलय कर दिया था. ऐसे में नीतीश ने उन्हें एमएलसी बनाते हुए जेडीयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था, लेकिन मंत्री नहीं बनाया. ऐसे में माना जा रहा था कि महागठबंधन सरकार में उन्हें मंत्री बनने का मौका मिल सकता है, लेकिन उस पर अब ग्रहण लग गया. कुशवाहा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए.

adani 1 22Scope News

नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 31 मंत्रियों ने ली शपथ

पटना: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है. जिसमें तेज प्रताप यादव सहित कई नेताओं ने शपथ ली. सुबह 11ः30 बजे राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलायी. राजद कोटे से 16, जदयू से 11 और कांग्रेस से 2 नेताओं को मंत्री बनाये गये. जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी हम से एक विधायक को मंत्री बनाया गया. इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. राज्यपाल फागू चौहान ने सबसे पहले 5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. मंच पर सबसे पहले विजय कुमार चौधरी, तेज प्रताप यादव, बिजेंद्र यादव, आलोक मेहता और आफाक आलम को पहले बुलाया गया था.

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP News: आज रांची पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठनात्मक...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार सुबह रांची पहुंचेंगे। उनके स्वागत और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।Jharkhand BJP...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस उम्मीदवार पर झामुमो नाराज, राज्यसभा...

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रणव झा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद झामुमो ने नाराजगी जताई है। दोनों दलों के बीच सीटों...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता दो जुड़वां भाइयों की...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो जुड़वां भाइयों की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। कई जिलों में छापेमारी...

Jharkhand VAT Update: पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को बड़ी...

झारखंड सरकार ने वैट नियमावली 2006 में संशोधन कर पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को मासिक व त्रैमासिक रिटर्न दाखिल करने की अनिवार्यता...

Ranchi Rail Traffic Update: झारखंड में रेल परिचालन प्रभावित, चार जोड़ी...

धनबाद मंडल के जसीडीह स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img