Hazaribagh : राजकरण पांडेय बनें भाजयुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष…

Hazaribagh : बीते मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज़ ने अपने प्रदेश कमिटी का विस्तार करते हुए प्रदेश टोली की नई सूची जारी की। जिसमें विभिन्न प्रमंडलों के प्रभारी, विभिन्न विभाग, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई। हजारीबाग जिले में भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय को बनाया गया।

हजारीबाग जिले के भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय पिछले कमिटी में भाजयुमो के जिला मंत्री व महामंत्री थे। इन्होंने अपने राजनीत करियर की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के साधारण कार्यकर्ता के रूप में पिछले 10 वर्ष पूर्व किया था। अभाविप में कई दायित्वों का निर्वहन करने के बाद इन्होंने भाजयुमो के कई पदों पर कार्य करते हुए पार्टी को अपनी सेवाएं दी है।

Hazaribagh : भाजयुमो को सशक्त बनाना और संगठन का विस्तार करना हमारी प्राथमिकता होगी

भाजयुमो जिला अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद खुशी का इज़हार करते हुए राजकरण पांडेय ने कहा की मेरे लिए यह पद नहीं परीक्षा है और मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को जिले का कमान सौंपने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और वचन देता हूं की उनके विश्वास पर खडा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय ने बताया की हजारीबाग जिले के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर भाजयुमो को सशक्त बनाना और संगठन का विस्तार करना हमारी प्राथमिकता होगी।

इधर राजकरण पांडेय को भाजयुमो जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हजारीबाग के युवाओं में खुशी की लहर है और उनमें एक नया जोश दिख रहा है। राजकरण पांडेय ने अध्यक्ष बनने के उपरांत हजारीबाग जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानन्द सिंह से मुलाकात की तो उन्होंने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और पार्टी के वसूलों का ख्याल रखते हुए भाजयुमो को सशक्त बनाने और विस्तार करने का आवाह्न किया।

राजकरण पांडेय को अध्यक्ष बनने पर हज़ारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व मंत्री व बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता के.पी. ओझा, दिनेश सिंह राठौर, बिनोद झुंझुवाला, भैया अभिमन्यु प्रसाद, अनिल मिश्रा, विजय कुमार, शिबू मेहता, सुनील कुमार, विशाल वाल्मिकी सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...