9वीं कक्षा के छात्र ने गर्लफ्रेंड को iPhone गिफ्ट देने के लिए चुराया मां का सोना, ऐसे हुआ खुलासा

Desk. दिल्ली पुलिस ने एक लड़के को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एप्पल आईफोन (iPhone) खरीदने और उसकी बर्थडे पार्टी के लिए पैसे जुटाने के लिए अपनी मां का सोना चुराया था। यह घटना दिल्ली के नजफगढ़ की है। आरोपी नाबालिग है और वह नजफगढ़ के एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़के की मां ने शिकायत की थी कि उसका सोना गायब हो गया था। सोने की एक जोड़ी बालियां, एक सोने की अंगूठी और एक चेन गायब थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें दो सुनारों से बरामद किया है।

iPhone गिफ्ट देने के लिए चुराया मां का सोना

जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त को एक महिला ने घर में चोरी की घटना की पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि 2 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर से दो सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की बाली और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली है।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में पाया गया कि न तो कोई घर के अंदर आया था और न ही कोई बाहर गयाल था। इसके बाद टीम ने अपराध में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया। बाद में उन्हें पता चला कि अपराध के बाद से नाबालिग बेटा लापता है। इसके बाद पुलिस टीम ने जानकारी जुटाना शुरू किया और उसके स्कूल के दोस्तों से पूछताछ की। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

Saffrn

Trending News

बोकारो में चल रहा था ‘सीक्रेट बिजनेस’, पुलिस की दबिश से...

Bokaro News: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में, बोकारो पुलिस ने भारी मात्रा में इंडियन-मेड फॉरेन लिकर (IMFL) और बीयर...

ऑपरेशन मुस्कान : मोतिहारी पुलिस ने 108 खोए-चोरी हुए मोबाइल किया...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस...

बिहार सरकार की तरफ से 16 अफसरों को बड़ा तोहफा, दिया...

पटना : राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 16 अधिकारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का दर्जा...

क्रिकेट मैदान के बाद जिंदगी की नई पिच पर उतरेंगे आकाशदीप,...

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाशदीप अब अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। क्रिकेट मैदान पर अपनी...

कैमरे में खुशियां कैद करने वाला बना मौत का शिकार, गला...

कटिहार : कटिहार जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। शादी-विवाह और खुशी के आयोजनों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img