Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज के लिए एक मिसाल है-राज्यपाल संतोष गंगवार…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची विमेंस कॉलेज में जोहार सांगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की संख्या का बड़ा हिस्सा जनजातियों का है। झारखंड राज्य में 3 करोड़ से ज्यादा की आबादी है और 27 फीसदी आदिवासी हैं। कला और संस्कृति हमेशा से आदिवासियों के हिस्से रहा हैं। आदिवासियों के जनजातीय गीत अत्यंत ही मनमोहक होते हैं।

Ranchi : जनजाति समाज में दहेज प्रथा नहीं है यह एक अनुकरणीय उदाहरण है

अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए सरकार के द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जनजाति समाज में दहेज प्रथा नहीं है यह एक अनुकरणीय उदाहरण है जो समाज को दिशा देने का काम करता है। हालांकि शिक्षा के प्रति उन्हें और ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- Breaking : NCB के हाथ लगी बड़ी सफलता, मांडर से भारी मात्रा में डोडा लदा ट्रक बरामद… 

बालिका को पढ़ना मतलब हम अपनी पूरी पीढ़ी को पढ़ाने का काम कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि जनजाति समुदाय के लोगों में पढ़ाई के प्रति रुचि में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। समुदाय के कई लोगों ने विपरीत हालात में भी शिक्षा हासिल की है। इनमें से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समाज के लिए एक मिसाल है।

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...