Bokaro Crime : बड़े भाई ने छोटे भाई पर रॉड से किया जानलेवा हमला, गंभीर…

Bokaro Crime : बोकारो से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहां अपने बड़े भाई ने ही अपने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया है। घटना चास थाना क्षेत्र के डाबरबांध गांव की है। घटना में सतीश महतो गंभीर रूप से घायल हो गया है जिन्हें इलाज के लिए बोकारो के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज के लिए एक मिसाल है-राज्यपाल संतोष गंगवार… 

Bokaro Crime : खेत जोतने के लिए जानवर नहीं देने पर जानलेवा हमला

जख्मी सतीश महतो की पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके भैसुर खेत जोतने के लिए उसके जानवर को ले जा रहे थे लेकिन उसके पति ने उन्हें मना कर दिया। जिसके बाद वे अक्रोशित हो गए तथा उसपर रड से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : NCB के हाथ लगी बड़ी सफलता, मांडर से भारी मात्रा में डोडा लदा ट्रक बरामद… 

हमले के बाद सतीश महतो घटनास्थल पर ही गिर पड़े और लहुलुहान स्थिति में गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी है। पीड़ित महिला के मुताबिक उसने अब तक पुलिस को सूचना नहीं दिया है।

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...