Deoghar: सारठ में घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

Deoghar: सारठ विधानसभा क्षेत्र के चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ गांव में शनिवार को घरेलू विवाद के दौरान एक दर्दनाक वारदात सामने आई। यहां बड़े भाई ने छोटे भाई पर जानलेवा चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में घायल युवक की पहचान दीपक कुमार दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बड़े भाई शेखर कुमार दास ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते अपने छोटे भाई दीपक पर बेवजह चाकू से कई वार किए।

Deoghar: मां और बहन ने बचाई जान

घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई। घायल दीपक को उसकी मां सावित्री देवी और बहन मुखिया नीतू कुमारी ने आनन-फानन में सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां डॉ. गुडाकेश ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Deoghar : वारदात के बाद आरोपी फरार

घायल की मां सावित्री देवी ने बताया कि शेखर कुमार दास ने बिना किसी कारण अपने छोटे भाई पर हमला किया और हो-हल्ला होने पर मौके से फरार हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है, और चितरा थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 3 जुलाई तक...

झारखंड में 3 जुलाई तक बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी। रांची में 1 जुलाई को भारी बारिश की संभावना। वज्रपात से चार...

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...