Jio Bharat मोबाइल के जरिए 1 करोड़ लोग 4जी नेटवर्क से जुड़े

नई दिल्ली : जियोभारत (Jio Bharat) 4जी मोबाइल देश के 2जी व 3जी ग्राहकों के लिए वरदान बन कर आया है। 2जी व 3जी इस्तेमाल कर रहे 1 करोड़ से अधिक ग्राहक जियोभारत के जरिए 4जी नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। 1 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट की 50 फीसदी हिस्सेदारी जियोभारत ने कब्जा ली है। हालिया जारी रिलायंस की वार्षिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई।

जियोभारत मोबाइल की वजह से 2जी व 3जी से निकल कर 4जी से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं की तादाद तेजी से बढ़ रही है और देश में डिजिटल खाई को पाटने में मदद मिल रही है। बताते चलें कि 25 करोड़ के करीब उपभोक्ता अभी भी फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

• 1 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट में जियोभारत की 50% हिस्सादारी
• 123 रू में हो जाता है रिचार्ज, इंडस्ट्री में सबसे कम है रिचार्ज कीमत
• जियोभारत एक फीचर फोन की कीमत पर मिलने वाला स्मार्टफोन है- मुकेश अंबानी

शेयरधारकों को लिखे पत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, “जियोभारत फोन का लॉन्च देश के डिजिटल विभाजन को पाटने की दिशा में एक और क्रांतिकारी कदम है। जियोभारत फोन एक फीचर फोन की कीमत पर मिलने वाला स्मार्टफोन है, यह 2G-मुक्त भारत का सपना साकार करने में एक बड़ा कदम साबित होगा।”

एक साल पहले लॉन्च हुए जियोभारत में UPI, JioCinema और JioTV जैसे ऐप और डिजिटल सुविधाएँ हैं। यह बेहद किफायती डिवाइस है जो उपयोगकर्ताओं को स्मार्टफोन की क्षमताओं से लैस करता है। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला और किफ़ायती डेटा भी प्रदान करता है। पूरे उद्योग ने जब टैरिफ प्लान मंहगे किए तब भी जियोभारत के लिए टैरिफ प्लान में कोई बदलाव नही हुआ। 123 रु में आज भी जियोभारत को रिचार्ज कराया जा सकता है। इंडस्ट्री में यह टैरिफ रेट सबसे कम है।

Raxaul Smack Seizure: रक्सौल में करीब 4 करोड़ की स्मैक बरामद,...

Raxaul Smack Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम...

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार में 16,500 करोड़ के निवेश की...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जिले के बोधगया में बिहार...