Jio 5जी नेटवर्क से 17 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़े

Ranchi Desk : देश भर में 17 करोड़ से अधिक ग्राहक, जियो (Jio) का 5जी नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही जियो, चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा स्टैंडअलोन 5G ऑपरेटर बन गया है। जियो पर इस्तेमाल होने वाले कुल डेटा खपत का 40 फीसदी अब 5जी उपभोक्ता खर्च करने लगे हैं। जियो पर 5जी के ग्राहक बढ़े, तो प्रति व्यक्ति प्रति माह डेटा खपत में भी उछाल आया, दिसंबर के अंत तक इसने 32.3 GB का आंकड़ा छू लिया, यह इंडस्ट्री में सबसे अधिक है। इस साल जियो नेटवर्क पर कुल डेटा खपत 4651 करोड़ जीबी रही। यह पिछले साल के मुकाबले 22.2% ज्यादा थी। रिलायंस ने अपने तिमाही नतीजों में इसका खुलासा किया।

Jio प्रति व्यक्ति प्रति माह डेटा खपत में आया उछाल, 32.3 GB पहुंचा आंकड़ा

जियो के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, “डिजिटल सेवा व्यवसाय में मज़बूत वृद्धि का कारण ग्राहकों की तादाद में निरंतर बढ़ोतरी है। यह बेहतर ग्राहक मिश्रण और 5G नेटवर्क में अपग्रेड करने वाले उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के दम पर हुआ। होम ब्रॉडबैंड सेवाओं में आकर्षक पेशकशों के दम पर जियो ने बाज़ार पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।“

जियो के ग्राहकों की संख्या 48 करोड़ 21 लाख के पार पहुँची

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, “डिजिटल इंडिया मिशन को पूरा करने के लिए जियो ने पिछले एक साल में 5G को देश भर में पहुँचाने और फ़िक्स्ड ब्रॉडबैंड की सेवाओं को टियर-1 शहरों से आगे ले जाने का काम किया है। आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की ताकत को अपनाने के साथ ही जियो ने तकनीक में इनोवेशन को बढ़ावा देकर एक ऐसे कनेक्टेड भविष्य की नींव डाल दी है जो कायाकल्प करने में मददगार साबित होगा। इसका लाभ आनेवाले कई वर्षों तक सबको मिलता रहेगा।

औसत राजस्व प्रति यूजर बढ़कर ₹203.3 हुआ

वर्ष 2024 के अंत तक जियो के ग्राहकों की संख्या 48 करोड़ 21 लाख के पार पहुँच गई थी। इस तिमाही में जियो ने 33 लाख नेट ग्राहक जोड़े। तीसरी तिमाही में जियो का वित्तिय प्रदर्शन भी शानदार रहा। जियो प्लेटफ़ॉर्म्स लिमिटेड का शुद्ध मुनाफ़ा साल दर साल 26.0% बढ़कर ₹6,861 करोड़ हो गया। टैरिफ़ में बढ़ोतरी और बेहतर सब्सक्राइबर मिक्स के दम पर जियो का ARPU बढ़कर ₹203.3 हो गया है। कंपनी का दावा है कि टैरिफ बढ़ोतरी का पूरा असर अगले कुछ महीनों में दिखाई देगा।

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...