किशनगंज के समीप Border पर लगा बांग्लादेशियों का जमावड़ा, भारत में घुसने की कोशिश…

किशनगंज: बांग्लादेश में लगातार हिंसा और उपद्रव जारी है। बांग्लादेश में जारी उपद्रव और हिंसा को देखते हुए राज्य सरकार ने सीमवर्ती क्षेत्र और सीमाओं पर अलर्ट घोषित किया हुआ है। बांग्लादेश के नागरिक काफी डरे सहमे हुए हैं और वे कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह उनकी जान माल की सुरक्षा हो सके। इस बीच लोग अपना घर बार छोड़ कर जान बचाने के दूसरे देशों खास कर भारत की सीमा में प्रवेश करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

इसी कड़ी में किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में बांग्लादेश की सीमा पर सैकड़ों बांग्लादेश पहुंचे और भारत में शरण देने की मांग की। बॉर्डर पर बांग्लादेशी नागरिकों के जमा होने की सूचना पर बीएसएफ कमांडेंट अजय शुक्ला, इस्लामपुर थाना के एसपी जे बी थॉमस व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर बीजीबी के अधिकारियों के साथ बातचीत कर वापस भेज दिया।

मामले में सीमा सुरक्षा बल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नार्थ बंगाल फ्रंटियर के अधीनस्थ दो बीओपी पर घुसपैठ की भी कोशिश की गई जहां अधिकारियों और जवानों ने लोगों को समझा कर वापस भेज दिया। बीएसएफ ने बताया कि स्थिति को देखते हुए बीओपी पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बनाये रखने और क्षेत्र में सभी व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सेना स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और किसी भी तरह के हरकत का जवाब देने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें-  Ex MLA सतीश कुमार बने RJD के प्रदेश उपाध्यक्ष

https://youtube.com/22scope

किशनगंज से शबनम खान की रिपोर्ट

Border Border Border

Border

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...