सीएम योगी यूपी में 10 वर्ष में 10 लाख नई एमएसएमई इकाइयों की स्थापना के लक्ष्य मे जुटे

डिजीटल डेस्क : सीएम योगीयूपी में 10 वर्ष में 10 लाख नई एमएसएमई इकाइयों की स्थापना के लक्ष्य मे जुटे । उत्तर प्रदेश के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के मूल बजट में सरकार ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ का प्रावधान किया था। अब समय आ गया है कि इस पर क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया जाए।

नए उद्यमियों के हरसंभव मदद करेगी यूपी सरकार

अभियान के संबंध में एमएसएमई विभाग के प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना स्वरोजगार सृजन के प्रयासों में बड़ी भूमिका निभाने वाली होगी। योजना के बारे में अधिकाधिक युवाओं को अवगत कराया जाए ताकि युवा प्रोत्साहित हों और आत्मनिर्भर होकर अपनी आजीविका कमा सकें। बैठक में प्रमुख सचिव, एमएसएमई ने मुख्यमंत्री को बताया कि अभियान के तहत प्रतिवर्ष 1,00,000 युवाओं को बैंकों से ऋण दिलाकर वित्तीय अनुदान दिया जाएगा, जिससे प्रतिवर्ष 01 लाख सूक्ष्म उद्यम प्रतिवर्ष स्थापित हो सकेंगे। इस प्रकार आगामी 10 वर्षों में 10 लाख (एक मिलियन) युवा स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत सामान्य वर्ग के अलावा, ओबीसी, महिला, दिव्यांगजन तथा एससी, एसटी के पुरुष के अलावा महिलाओं को उद्यम स्थापित करने पर अनुदान देने का प्रावधान हो, साथ ही, मार्जिन मनी पर भी सब्सिडी दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा उद्यमियों को यथासंभव ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध हो, इसके लिए एक तय अवधि तक ऋण के ब्याज उपादान और सीजीटीएमएसई कवरेज की सुविधा भी दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के सही क्रियान्वयन और सतत मॉनीटरिंग के लिए आकांक्षात्मक विकास खंडों में तैनात सीएम फेलो की तर्ज पर यहां भी हर जिले में योग्य युवाओं की तैनाती की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उद्यम स्थापित करने के लिए वित्तपोषण से पहले युवाओं को विधिवत प्रशिक्षण भी दिलाया जाना चाहिए। नए उद्यमियों को उनके उत्पाद की पैकेजिंग, ब्रांडिंग व मार्केटिंग में भी मदद करें।

गुरूवार को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक लेते सीएम योगी।
गुरूवार को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक लेते सीएम योगी।

स्वरोजगार सृजन में बड़ी भूमिना निभाएगा यह अभियान – सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ स्वरोजगार सृजन के प्रयासों में बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा। अभियान के बारे में अधिकाधिक युवाओं को अवगत कराया जाए ताकि युवा प्रोत्साहित हो सकें तथा आत्मनिर्भर होकर अपनी आजीविका कमा सकें। अभियान के अन्तर्गत सामान्य वर्ग के अलावा, ओबीसी, महिला, दिव्यांगजन तथा एससी-एसटी के पुरुषों के अलावा महिलाओं को उद्यम स्थापित करने पर अनुदान देने का प्राविधान किया जाए। साथ ही, मर्जिन मनी पर भी सब्सिडी प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमियों को यथासम्भव ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने के लिए एक तय अवधि तक ऋण के ब्याज उपादान और क्रेडिट गारन्टी फण्ड  ट्रस्ट फॉर माइक्रो एण्ड स्मॉल इण्टरप्राइजेज (सीजीटीएमएसई) कवरेज की सुविधा भी दी जाए। सीएम योगी ने कहा कि योजना के सही क्रियान्वयन और सतत मॉनीटरिंग के लिए आकांक्षात्मक विकास खण्डों में तैनात सीएम फेलो की तर्ज पर इस अभियान के अन्तर्गत भी प्रत्येक जिले में योग्य युवाओं की तैनाती की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उद्यम स्थापित करने के लिए वित्तपोषण से पहले युवाओं को विधिवत प्रशिक्षण भी दिलाया जाना चाहिए। नए उद्यमियों की उनके उत्पाद की पैकेजिंग, ब्रांडिंग व मार्केटिंग में भी सहायता की जाए।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...