भाजपा एससी मोर्चा ने दिया धरना, कहा- जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करे सरकार

बोकारो : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बोकारो ज़िला के तत्वावधान में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. जिसकी अध्यक्षता मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष फटिक चंद्र दास और संचालन किशोर कुमार बाऊरी ने किया. अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिकों को जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जाने के विरोध में धरना दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक अमर कुमार बाउरी व बोकारो के विधायक बिरंचि नारायण रहे.

अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष विधायक चंदनकियारी अमर कुमार बाउरी ने कहा कि ये लड़ाई रोटी की नहीं है, बल्कि भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान ने जो हमें हक़ दिया है उसी की लड़ाई है. आज भारत वर्ष में एक मात्र संगठन है जिसके नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. जहां सफ़ाई करने वाले हमारे दलित भाइयों का चरण धोते हैं. वही झारखण्ड की सरकार उनसे उनका हक़ छिन रहा है. दलित और ग़रीब वर्ग के लोग को झारखंड सरकार जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करे.

बिरंचि नारायण ने कहा कि इस दलित विरोधी सरकार का पाप का घरा भर गया है. इस सरकार से लड़ाई में अमर बाउरी के कंधा से कंधा मिला कर लड़ने को तैयार हूं.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा का 8वां स्थापना दिवस संपन्न

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...