बियाबान जंगल में प्रेमी प्रेमिका ने खाया जहर, भाभी और देवर के बीच की प्रेम लीला

बियाबान जंगल में प्रेमी प्रेमिका ने खाया जहर, भाभी देवर के बीच का प्रेमजाल

Nalanda प्रेमी प्रेमिका ने खाया जहर- राजगीर थाना क्षेत्र में मां जरा देवी मंदिर के पीछे जंगल में दो प्रेमियों के द्वारा जहर खाने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी प्रेमिका रिश्ते में भाभी और देवर है.  औरंगाबाद जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी चंद्रदेव सिंह का 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और खुदवां थाना क्षेत्र निवासी मनिकांत वर्मा की 24 वर्षीय पत्नी अनिभा कुमारी के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था. लेकिन समाज और परिजनों को यह रिश्ता कबूल नहीं था. लेकिन समाज और परिजनों का विरोध इन्हे इनके इरादे से डिगा नहीं पा रहा था.

मंदिर में शादी रचाने के बाद दोनों ने खाया जहर 

आखिरकार दोनों प्रेमी प्रेमिका ने थक-हार कर अपनी इहलीला समाप्त करने की ठानी. दोनों औरंगाबाद से चलकर राजगीर आएं और मां जरा देवी मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर कर शादी कर ली. उसके बाद दोनों ने मंदिर के पीछे बियाबान जंगल में जाकर जहर खा लिया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए स्थायीय अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां चिकित्सकों ने प्रारम्भिक चिकित्सा के बाद पटना रेफर कर दिया.  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट- रजनीश 

प्रेमी प्रेमिका को आलिंगनबद्ध देख सामने आये प्यार के पहरेदार, जबरन भरवाया प्रेमिका की मांग

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...