सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ भौकाल मचाना पड़ा महंगा, पुलिस 2 को दबोचा

नवादा : नवादा पुलिस ने हथियार लहराते हुए रील बनाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक सोशल मीडिया पर भौकाल मचाने के लिए हथियार के साथ रील्स बनाते थे ताकि उनकी दबंगई और डर लोगों में बनी रहे। वहीं, वीडियो फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हथियार के साथ दबोच लिया है। बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार युवक के पास से दो बंदूक भी बरामद कर लिया गया है। जिसके साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था।
साथ ही दोनों के पास हथियार कहां से आया, इसकी पूछताछ की जा रही है। जिसकी जानकारी एसपी अभिनव धीमान ने पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान दी है। एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि आरोपी दोनों युवक सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपलोड कर आमजन में भय उत्पन्न करने का काम किया करते थे। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों युवक थाली थाना क्षेत्र के बकसौती पंचायत के महेशपुर गांव के निवासी राजेश यादव और सोहारत यादव बताया जाता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर हथियार की तस्वीर को डालना या प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : अपहृत नाबालिग सकुशल बरामद, एक महिला समेत दो गिरफ्तार

यह भी देखें :

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...