हिंडनबर्ग रिपोर्ट में सेबी प्रमुख पर आरोप पर सियासत तेज, कांग्रेस ने जेपीसी जांच की मांग की

Desk. हिंडनबर्ग रिपोर्ट में सेबी प्रमुख पर आरोप पर सियासत तेज हो गयी है। कांग्रेस ने इस रिपोर्ट में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच के खिलाफ आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग की है। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट में सेबी प्रमुख पर आरोप की जेपीसी जांच की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मामले में जेपीसी जांच की मांग करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उनेहोंने लिखा, ‘SEBI ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मोदी जी के परम मित्र अडानी को हिंडनबर्ग के जनवरी 2023 के ख़ुलासों में Clean Chit दी थी। आज उसी SEBI के मुखिया के तथाकथित वित्तीय रिश्ते उजागर हुए हैं।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मध्यम वर्ग से संबंधित छोटे और मध्यम निवेशकों, जो अपनी मेहनत की कमाई शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उनको संरक्षित करने की आवश्यकता है, क्योंकि वे SEBI में विश्वास करते हैं। जब तक इस महा-घोटाले में JPC जांच नहीं होगी, तब तक मोदी जी अपने A1 मित्र की मदद करते रहेंगे और देश की संवैधानिक संस्थाएं तार-तार होती रहेंगी।’

दरअसल, अमेरिका स्थित निवेश अनुसंधान फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च एलएलसी ने आरोप लगाया है कि भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच के पास दो ऑफशोर फंडों में हिस्सेदारी है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर हिंडनबर्ग ने “अडानी मनी साइफनिंग स्कैंडल” में किया था। हालांकि माधबी पुरी बुच और उनके पति ने आरोपों से इनकार किया है और ‘निराधार’ एवं ‘चरित्र हनन’ का प्रयास बताया है।

RIMS Admission 2026: रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर 29...

RIMS Admission 2026, रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...