प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे किसान सुशील कुमार

बेतिया : स्वतंत्रता दिवस के मौक पर पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया के रहने वाले किसान सुशील कुमार जायसवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। किसान सुशील कुमार जायसवाल के द्वारा शून्य जुताई खेती के माध्यम से रवि एवं खरीफ फसल की खेती में अपेक्षाकृत कम लागत एवं अधिक उपज प्राप्त करने के लिए किसानों को लगातार प्रेरित किया जा रहा था। जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसान सुशील जायसवाल को सम्मानित करेंगे। आमंत्रण पत्र में मझौलिया के सुशील कुमार जायसवाल का नाम शामिल होने से मझौलिया वासियों समेत पूरे चंपारण में खुशी की लहर है कि चंपारण के किसान को पीएम सम्मानित करेंगे।

आपको बता दें किसान सुशील कुमार जायसवाल के द्वारा शून्य जुताई खेती के माध्यम से रवि एवं खरीफ फसल की खेती में अपेक्षाकृत कम लागत एवं अधिक उपज प्राप्त करने के लिए किसानों को लगातार प्रेरित किया जा रहा था। सुशील कुमार के द्वारा जिला के किसानों को ‘जीरो टिलेज से करें बिजाई और लागत आधी उपज सवाई का नारा दिया गया था। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर किसान सुशील कुमार जायसवाल को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में मझौलिया के किसान सुशील कुमार ने कहा कि यह मेरे लिए बड़े गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के बारे में सोचते हैं और वह हमें सम्मानित करेंगे।

यह भी देखें :

इस खुशी की घड़ी में जायसवाल ने बताया कि कृषि अनुसंधान केंद्र माधोपुर से मार्गदर्शन प्राप्त कर और अनेकों प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर कृषि के बारे में जानकारी इकट्ठा की। उन्होंने बताया कि शून्य जुताई खेती के माध्यम से रवि एवं खरीफ फसल की खेती में अपेक्षाकृत कम लागत एवं अधिक उपज प्राप्त करने के लिए किसानों को लगातार प्रेरित किया जा रहा था। मैं इस कृषि के बारे में गहन अध्ययन कर इसकी जानकारी ली और मैंने कृषि का कार्य शुरू किया। आज दिल्ली पीएमओ से बिहार के आठ प्रगतिशील किसानों को आमंत्रण पत्र मिला है जिसमें मेरा भी नाम शामिल है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री की स्पेशल गेस्ट बनने जा रही है रूबी शोएब

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...