युवक ने घर में की Suicide, पुलिस जुटी जांच में

नालंदा: नालंदा में एक व्यक्ति ने मंगलवार की सुबह फांसी लगा कर ख़ुदकुशी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र के पोआरी पंचायत के मिरदाहाचक गांव की है। मृतक की पहचान उसी गांव के सोनू कुमार के रूप में की गई। घटना के संबंध में ग्रामीण बलराम पासवान ने बताया कि मृतक युवक के घर के पास एक बाइक खड़ा था। बाइक हटाने के लिए आवाज लगाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई आवाज नहीं, अंदर जा कर देखने पर युवक पंखा से लटका हुआ मिला।

लोगों ने बताया कि युवक की शादी पांच माह पूर्व हुई थी और अभी उसकी पत्नी मायके चली गई है जिसकी वजह से वह घर में अकेला था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर हरनौत थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मोहम्मद अबू तालिब ने बताया कि युवक पंखा से लटक कर अपनी जान दे दी है। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है, अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Supaul में युवक की गोली मार कर हत्या

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Suicide Suicide

Suicide

Bihar Free ECG Test: 606 सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच, 11.43...

Bihar Free ECG Test, पटना: बिहार में हृदय संबंधी संभावित समस्याओं की समय पर पहचान के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क ECG जांच...

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...