Advertisment

गंगा बाया नदी में स्नान करने के दौरान डूबा किशोर, मौत

बेगूसराय : फुलवरिया थाना क्षेत्र के गंगा बाया नदी के बारो शिवाला घाट पर किशोर की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी प्रकाश साह के पुत्र महेश कुमार के रूप में की गई है. बता दें कि मृतक महेश कुमार के परिवार के सभी लोग पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए गए हुए थे.

महेश कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ गंगा बाया नदी में स्नान करने के लिए गया था. लेकिन स्नान के क्रम में गहरे पानी में चला गया और पानी की तेज धार में डूबने लगा. स्थानीय लोगों के प्रयास से एक युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक महेश कुमार तेज धारा में डूब चुका था और आगे जाकर झाड़ियों में उसका शव फंस चुका था. बाद में स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से महेश कुमार के शव को बरामद किया गया है. फिलहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है.

रिपोर्ट : सुमित

दो दिन पहले गंगा घाट में डूबा था दसवीं का छात्र, शव बरामद

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...