नीतीश का बड़ा ऐलान, कहा- अब राजकीय समारोह के रूप में मनायी जाएगी अटल जी की पुण्यतिथि

पटना : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की आज 6वीं पुण्यथिति है। पाटलिपुत्रा पार्क पटना में आज यानी 16 अगस्त को स्थापित प्रतिमा स्थल पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, मंत्री अशोक चौधरी और सांसद रविशंकर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि राजकीय समारोह के रूप में मनायी जाएगी। अटल बिहारी की जयंती को अब बिहार सरकार ने राजकीय घोषित किया।

यह भी पढ़े : राज्यपाल और सीएम ने अटल जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

यह भी देखें :

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...