राज्यपाल और सीएम ने अटल जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

पटना : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की आज 6वीं पुण्यथिति है। इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में सदैव अटल पर जाकर पुष्पाजंलि कर श्रद्धांजलि दी। पाटलिपुत्रा पार्क पटना में स्थापित प्रतिमा स्थल पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

यह भी पढ़े : नीतीश ने गांधी मैदान में 18वीं बार फहराया झंडा, कहा- कानून का राज हमारी प्राथमिकता

यह भी देखें :

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...