Advertisment

Kolkata Doctor Case- औरंगाबाद में अभाविप ने किया विरोध मार्च

औरंगाबाद: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले का विरोध देश भर में हो रहा है। विरोध कर रहे डॉक्टरों के समर्थन में अब छात्र संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हो गए हैं। औरंगाबाद के रफीगंज में अभाविप ने आक्रोश मार्च निकाला और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। विरोध मार्च में शामिल लोगों के हाथों में तख्तियां थी और वे वी वांट जस्टिस और रेपिस्ट को फांसी दो जैसे नारे लगा रहे थे। विरोध मंच रफीगंज के आरबीआर स्कूल के मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए महराजगंज मोड़ पहुंची।

इस दौरान अभाविप के नगर मंत्री किशु गुप्ता ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या ड्यूटी के दौरान कर दी गई। उनके साथ हुई वीभत्स घटना निंदनीय है। अभाविप के सभी सदस्य विरोध मार्च निकाल कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं अभाविप के युवा मोर्चा के महामंत्री शुभम सिंह ने कहा कि किसी भी वर्किंग प्लेस पर असामाजिक तत्व के प्रवेश पर रोक लगे। महिला चिकित्सक देवनाथ के मामले में भी एक बाहरी आदमी पर हत्या का आरोप है। अस्पताल परिसर को असामाजिक तत्व मुक्त रखा जाए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Prince हत्याकांड में पुलिस का हाथ खाली, गिरफ्तारी की मांग को लेकर…

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Kolkata Doctor Case Kolkata Doctor Case

Kolkata Doctor Case

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...