Advertisment

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा : नवादा नगर थाना क्षेत्र के कन्हाई नगर में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने युवक को उठाकर सदर अस्पताल लाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि कन्हाई नगर निवासी सकिंद्र यादव के 22 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार घर से दूध लाने के लिए निकला था। इसी क्रम में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट मे आ जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना अध्यक्ष निरंजन सिंह ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को उनके परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं कृष्णा कुमार बिहार पुलिस की परीक्षा भी दिया था लेकिन घर परिवार वालो के सपने को साकार नहीं कर पाया। इस घटना से कन्हाई नगर में मातमी सन्नाटा पसरा है।

यह भी पढ़े : कंप्यूटर एवं पिकअप चोरी करने वाले गिरोह के 2 अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी देखें :

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...