Commercial Advertisment

Bihar Police Constable परीक्षा में एक मुन्ना भाई गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पुरे राज्य में चल रहा है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और बारीकी से नजर रख रही है। परीक्षा के दौरान पूर्वी चंपारण में पुलिस ने एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार मुन्ना भाई से पूछताछ कर रही है। मामला मोतिहारी के गोपाल साह विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र की है जहां लिखित परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के बदले शामिल होने आये एक मुन्ना भाई को पुलिस ने दबोचा। गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान पटना निवासी राकेश कुमार के रूप में बताया है।

बताया जा रहा है कि वह बमबम कुमार नाम के एक अभ्यर्थी के बदले परीक्षा देने पंहुचा था। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान फोटो और सिग्नेचर नहीं मिलने पर शक होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। मामले में एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है जो दूसरे के बदले परीक्षा देने सेंटर पर पंहुचा था। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है और गिरोह का पता करने में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Lady और दो बच्चों का शव घर से बरामद, मची सनसनी

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Police Constable Bihar Police Constable

Bihar Police Constable

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...