पुलिस राय ने ज्वाइन किया Jan Suraj, कहा ‘लोगों का भरोसा है…’

सारण: सारण के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरेया माया टोला में जन सुराज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधान परिषद अफाक अहमद, जिलाध्यक्ष बच्चा राय सहित जनसुराज के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के बीच राजनंदन प्रसाद उर्फ पुलिस राय ने अपने समर्थकों के साथ जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। मिलन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बच्चा राय ने कहा कि जिले में एक लाख से अधिक और प्रदेश में एक करोड़ से अधिक लोगों ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की है। जो बिहार में बदलाव का शुभ संकेत है।

विधान परिषद अफाक अहमद ने मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बिहार में मजबूत सरकार का गठन करेगी। जन सुराज के वरिष्ठ नेता संतोष महतो ने अपने संबोधन में कहा कि जन सुराज ही एकमात्र विकल्प है जो बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी लोगो का विश्वास जनसुराज है।

जन सुराज में शामिल हुए राजनंदन प्रसाद उर्फ पुलिस राय ने कहा कि पहले वे किसी और पार्टी के लिए कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे है। लेकिन उन्हें जन सुराज में विकसित बिहार का भविष्य नजर आया, इसी को लेकर वह जनसुराज को आगे बढ़ाने के लिए सदस्यता ग्रहण की है। आने वाले भविष्य में जन सुराज का सरकार बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीवान जिलाध्यक्ष इंतिखाब अख्तर, संगठन महासचिव श्रवण महतो, अभय सिंह, कन्हैया सिंह, प्रियरंजन सिंह युवराज, कुलदीप महासेठ, महिला जिलाध्यक्ष अमिता सहनी, उपाध्यक्ष मनोरमा कुमारी, अशोक सिंह, राम पुकार मेहता, मुन्ना भवानी, राहुल सिंह ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। वही मुख्य रूप से सभा मे उपस्थित नवनीत यादव, कविता सिंह, अजीत सिंह, उदयशंकर सिंह, आनंद मोहन सिंह, ललित तिवारी,खुर्शीद नैयर, विकास सिंह, नीलेश कुमार,नग नारायण कुशवाहा, अभय शर्मा, नीरज तिवारी आदि सैकड़ो जनसुराजी मौजुद रहे।

यह भी पढ़ें-   Mountain Man को मिलना चाहिए भारत रत्न, 17वीं पुण्यतिथि पर…

https://youtube.com/22scope

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Jan Suraj Jan Suraj Jan Suraj Jan Suraj

Jan Suraj

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...