Jehanabad के वाणावर पहाड़ी पर फिर एक श्रद्धालु की हुई मौत, रविवार को….

जहानाबाद: जहानाबाद के वाणावर पहाड़ी पर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए जा रही एक महिला की गिरने से मौत हो गई। मृतिका की पहचान नवादा के खुदागंज थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी आशा देवी के रूप में की गई। बताया जाता है कि मृतिका रविवार को सिद्धनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए जा रही थी तभी पहाड़ी पर पैर फिसलने के कारण गिर गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

आनन फानन में उसे पातालगंगा में बनाये गए अस्थायी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्थायी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे मखदुमपुर रेफर कर दिया गया जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतिका की पुत्रवधु रेखा देवी ने बताया कि हम लोग बाबा सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान मृतिका पैर सीढ़ी पर फिसल गया और वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur में नाबालिग हत्याकांड की लीपापोती नहीं करने देंगे- मीना तिवारी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jehanabad Jehanabad

Jehanabad

Jharkhand High Court: पत्नी की गवाही सिर्फ FIR नहीं होने से...

झारखंड हाईकोर्ट ने तलाक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए फैमिली कोर्ट का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज नहीं...

JPSC Exam Cancellation Case: झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित;...

 झारखंड हाईकोर्ट में जेपीएससी सिविल सेवा, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी...

Cricket News: झारखंड के कुमार कुशाग्र की India A टीम में...

जमशेदपुर के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। चोटिल ऋषभ पंत की जगह...