JEHANABAD में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जहानाबाद: जहानाबाद में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर खिला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के मोसीमा सराय गांव की है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

गया के नैली छतरी गांव निवासी मृतिका के परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी मोसीमा सराय गांव निवासी अजय यादव के पुत्र कुंदन के साथ करीब एक वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक कार और सोने के चेन की मांग कर रहे थे। कार और चेन की मांग को लेकर ससुराल वालों ने कई बार मृतिका के के साथ मारपीट भी की थी। उनके मांग को पूरा नहीं किये जाने पर पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर नवविवाहिता को जहर खिला कर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मृतक के भाई को लोगों ने दी जिसके बाद जब परिजन पहुंचे तो मृतिका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मामले में घोसी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि एक महिला की मौत हुई है। मृतिका के मायके वाले ससुराल पक्ष के ऊपर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- NAWADA में पॉश इलाके क़े होटल में लगी भीषण आग, 15 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD JEHANABAD JEHANABAD

JEHANABAD

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...