Minister Ashok Choudhary का करो विरोध, माओवादियों ने पोस्टर चिपका कर….

गया: भाकपा माओवादी ने किसान और युवाओं को एकजुट हो कर राज्य सरकार का विरोध करने का आह्वान किया है। इसके साथ ही भाकपा माओवादी ने बिहार सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री के करीबी अशोक चौधरी का भी विरोध करने का आह्वान किया है। गया के बांकेबाजार में माओवादियों ने एक पोस्टर चिपकाया है जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव का बहिष्कार करने के लिए कहा है।

पोस्टर में माओवादियों ने लिखा है कि वर्तमान सरकार के खिलाफ आदिवासी, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक, प्रगतिशील और क्रांतिकारी लड़के एकजुट हों। गांवों में क्रांतिकारी किसान कमिटी और क्रांतिकारी जनकमिटि का गठन किया जाए। सशस्त्र कृषि क्रांति और दीर्घकालीन लोकायू के रास्ते से नई नववादी क्रांति पूरा करने करने के लिए वर्तमान सरकार का बहिष्कार करें और आने वाले विधानसभा चुनाव का व्यापक स्तर पर बहिष्कार करें। सभी लोग वर्तमान सरकार का बहिष्कार करें और चुनावी ढकोसला का पर्दाफाश करें।

माओवादियों ने मंत्री अशोक चौधरी को भी निशाने पर लिया और कहा कि वह दलित होते हुए भी दलित, महादलित, आदिवासी और किसान विरोधी हैं। इनके विरुद्ध लड़के एकजुट हो कर जनांदोलन करें। वे हमेशा गलत बयानबाजी करते रहते हैं। इसके साथ ही पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के खिलाफ भी आवाज उठाने का आह्वान करते हुए लिखा है कि पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों के द्वारा गरीब जनता के विरुद्ध फर्जी मुकदमा और पुलिसिया दमन खत्म करने और शहीदों के सपने पूरा करने और उनके आदर्शों को ऊंचा उठाएंगे। परचा में लिखा है कि पुलिस के दलाल होशियार हो जाएं।

मामले में जब बांकेबाजार थानाध्यक्ष से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि अभी इस प्रकार कोई सूचना नहीं मिली है। मामले का पता कर जांच की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  2 Bike की आमने सामने टक्कर में बच्चा समेत 7 जख्मी

Minister Ashok Choudhary Minister Ashok Choudhary Minister Ashok Choudhary

Minister Ashok Choudhary

Saffrn

Trending News

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...

Jharkhand Treasury Scam: फर्जी वेतन निकासी की जांच का दायरा बढ़ा,...

 झारखंड में ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी घोटाले की जांच तेज, 12 और ट्रेजरी को शामिल करने का प्रस्ताव, रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए...

Jharkhand Teacher Exam Scam: हाईकोर्ट जांच शुरू, JSSC भर्ती 2016 में...

 झारखंड में JSSC शिक्षक भर्ती 2016 की गड़बड़ी पर हाईकोर्ट के फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने जांच शुरू की, सरकार और आयोग से मांगा पूरा...

NEET UG Exam Ranchi: 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थी देंगे...

रांची में NEET UG परीक्षा आज, 21 केंद्रों पर 10 हजार परीक्षार्थी शामिल, 180 सवाल और 720 अंक का पेपर, एक्सपर्ट ने दिए अहम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img