रक्षाबंधन पर बहनों ने सीएम हेमंत सोरेन की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

रांची. भाई-बहन के अटूट प्यार और स्नेह-विश्वास का पावन त्योहार रक्षाबंधन के अवसर पर आज सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने सीएम सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

बहनों ने सीएम हेमंत सोरेन को बांधी राखी

इस पावन पर्व के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला हेम्ब्रम एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।

मौके पर सभी बहनों ने विधायक बसंत सोरेन की कलाई पर भी रक्षा सूत्र बांधा तथा उनकी लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त राज्यवासियों को श्रावण पूर्णिमा तथा पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन, माता रूपी सोरेन, धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।

कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित सीतासाल निवासी मति सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सहृदय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।

JSSC Teacher Exam 2026: JSSC Teacher Exam में बड़ा खेल? हाईकोर्ट...

JSSC Teacher Exam 2026, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC की कक्षा 9 से 12 के माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को...

Prince Khan NIA Investigation: प्रिंस खान के कथित आतंकी लिंक की...

Prince Khan NIA Investigation: वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान से जुड़े आपराधिक नेटवर्क और कथित आतंकी संपर्कों की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच...

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...