रक्षाबंधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई, माताओं-बहनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

रांची. भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह एवं विश्वास का पावन त्योहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बधाई संदेश लिखा। इस में उन्होंने बताया कि राज्य की आधी आबादी को हक-अधिकार और सम्मान देने के लिए आपके इस भाई और बेटे तथा झारखंड सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में कई ऐतिहासिक योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है।

रक्षाबंधन पर बोले सीएम हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना (JMMSY) के अंतर्गत राज्य की 48 लाख से अधिक बहनों को हर साल 12 हजार की सम्मान राशि मिलेगी। एक परिवार में अगर मेरी 3-4 बहनें हैं तो उस परिवार के लिए सिर्फ इस योजना से एक साल में सम्मान राशि 36-48 हजार रुपये होगी।

उन्होंने कहा कि देश में झारखंड पहला राज्य है जहां 50 वर्ष से अधिक की विधवा, परित्यक्त या एकल माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये पेंशन का सम्मान राज्य सरकार दे रही है। यह पेंशन राशि लाखों माताओं-बहनों के बुढ़ापे का सहारा बन रही है। हर साल आपको 12 हजार रुपये की यह राशि, आपके बुढ़ापे की लाठी को मजबूत बना रही है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि आपकी झारखंड सरकार ने राज्य की 10 लाख किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़कर उनके सपनों को पंख देने का भी काम किया है। कुल 40 हजार रुपये की यह सहायता राशि मेरी हर बहन और बेटी को आगे बढ़ने में मदद कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह भी झारखंड के इतिहास में पहली बार हुआ है कि सखी मंडल से जुड़ी लाखों माताओं-बहनों को हजारों करोड़ रुपये की राशि बैंक क्रेडिट/लिंकेज के रूप में दी गयी है। विगत साढ़े चार वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि आजीविका संवर्धन के लिए दीदी-बहनों को प्रदान की गयी। पूर्व की सरकारों से राशि 12 गुना अधिक है। आपके द्वारा पलाश ब्रांड के अंतर्गत निर्मित कई उत्पादों ने देश-विदेश में धूम मचाई हुई है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की 35 हजार से अधिक माताओं-बहनों को फूलो-झानो अभियान से जोड़कर वैकल्पिक आजीविका के अवसर प्रदान किये गए हैं। 50 हजार रुपए तक की राशि उन प्रत्येक माताओं-बहनों की सहायक बनी है। अबुआ आवास योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, हरा राशन कार्ड योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, साईकिल वितरण योजना आदि ऐसी कई योजनाओं को आपके इस भाई और झारखंड सरकार द्वारा राज्य की आधी आबादी तथा अन्य लोगों के लिए चलाया जा रहा है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि आपके मान-स्वाभिमान और सम्मान के लिए झारखंड सरकार द्वारा यह छोटा सा प्रयास आने वाले समय में और वृहद रूप लेकर अनवरत चलता जाएगा। आज रक्षा बंधन के पावन अवसर पर पुनः सभी माताओं, बहनों और बेटियों को ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

Jharkhand Assistant Professor Recruitment: अब लिखित परीक्षा होगी अनिवार्य, NET JET...

झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम बदलने की तैयारी। अब लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच और 12 माह का प्रशिक्षण अनिवार्य...

Smart Meter Rules में बड़ा बदलाव: अब प्रीपेड बिलिंग नहीं होगी...

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने Smart Meter नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रीपेड बिलिंग अनिवार्य नहीं होगी। झारखंड और रांची के उपभोक्ता अपनी...

NEET UG 2026 Counselling: झारखंड में बढ़ सकता है MBBS Closing...

NEET UG 2026 के बाद झारखंड में MBBS एडमिशन का क्लोजिंग स्कोर बढ़ सकता है। जानें जनरल, OBC, EWS, SC, ST के लिए संभावित...