Breaking: चंपई सोरेन के बागी तेवर के बीच सीएम हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे जेएमएम के चार विधायक

रांची. प्रदेश के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के जेएमएम छोड़ने को लेकर चल रही चर्चा के बीच जेएमएम के चार विधायक सीएम हेमंत से मिलने कांके स्थित आवास पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार, मिलने वाले विधायकों में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, पोटका विधायक संजीव सरदार और घाटशिला विधायक रामदास सोरेन हैं। सीएम आवास कांग्रेस के बरही विधायक उमा शंकर अकेला भी पहुंचे हैं।

चंपई सोरेन के बागी तेवर के बीच हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे जेएमएम विधायक

बता दें कि, रविवार को पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने जेएमएम छोड़ने को लेकर चल रहे सस्पेंस को विराम लगा दिया था और इस सस्पेंस के बीच उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखा था। हालांकि अभी तक उन्होंने अधिकारिक रूप से जेएमएम छोड़ने का ऐलान नहीं किया है।

अपने पोस्ट में उन्होंने जेएमएम में अपमानित करने और अपने पास पास तीन विकल्प खुले होने को बताया था। उनमें पहला- राजनीति से सन्यास लेना, दूसरा- अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा- इस राह में अगर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना। इससे यह स्पष्ट हो गया था कि अब वे जेएमएम में नहीं रहेंगे! हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 

 

 

Jharkhand Assistant Professor Recruitment: अब लिखित परीक्षा होगी अनिवार्य, NET JET...

झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम बदलने की तैयारी। अब लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच और 12 माह का प्रशिक्षण अनिवार्य...

Smart Meter Rules में बड़ा बदलाव: अब प्रीपेड बिलिंग नहीं होगी...

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने Smart Meter नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रीपेड बिलिंग अनिवार्य नहीं होगी। झारखंड और रांची के उपभोक्ता अपनी...

NEET UG 2026 Counselling: झारखंड में बढ़ सकता है MBBS Closing...

NEET UG 2026 के बाद झारखंड में MBBS एडमिशन का क्लोजिंग स्कोर बढ़ सकता है। जानें जनरल, OBC, EWS, SC, ST के लिए संभावित...