Breaking: भाजपा के राज्य सभा के 9 प्रत्याशियों की सूची में बिहार से मनन मिश्रा

195
मनन मिश्रा
मनन मिश्रा
Advertisment

डिजीटल डेस्क : Breakingभाजपा के राज्य सभा के 9 प्रत्याशियों की सूची में बिहार से मनन मिश्रा । भाजपा ने मंगलवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें बिहार की एक सीट के लिए मनन मिश्रा प्रत्याशी बनाए गए हैं जबकिअसम की दो सीटों के लिए रामेश्वर तेली और मिशन रंजन दास को प्रत्याशी बनाया गया है।

Advertisment

इसी क्रम में दो अहम प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं जो कांग्रेस छोड़कर चंद माह पहले भगवा खेमे में आए हैं। इनमें हरियाणा से किरण चौधरी और राजस्थान की एक सीट के लिए रवनीत सिंह बिट्टू का नाम शामिल हैं।

बिट्टू पंजाब से सियासत करते हैं लेकिन भाजपा उन्हें राजस्थान से उच्च सदन भेजकर पंजाब की आवाज को संसद में बुलंद कराने की योजना पर आगे बढ़ी है।

किरण चौधरी
किरण चौधरी

असम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और ओडिशा के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने नाम घोषित

बता दें कि राज्यसभा सांसदों के लोकसभा सांसद बन जाने के बाद यह सीटें खाली हुई हैं। इनमें  सात राज्यों में 10 सीटों पर नामांकन का कल यानी बुधवार को आखिरी तारीख है। इसी क्रम में भाजपा ने आखिर में आकर अपने पत्ते खोल दिए हैं।

महाराष्ट्र में भी दो सीटें खाली हो रही हैं लेकिन वहां गठबंधन में होने के चलते भाजपा ने एक सीट एनसीपी मुखिया अजित पवार को दे दी है।

भाजपा की ओर से जारी राज्यसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों की सूची में मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीब भट्टाचार्य के नाम शामिल हैं।

इस क्रम में सबसे ज्यादा हलचल भाजपा में हरियाणा के प्रत्याशी लेकर देखी गई। भाजपा ने हरियाणा में राज्यसभा उपचुनाव के लिए किरण चौधरी के नाम का ऐलान कर दिया है लेकिन उससे पहले चंडीगढ़ में हरियाणा सीएम हाउस में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों को हरियाणा से पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर किरण चौधरी का नाम प्रस्तावित कर दिया गया।

Advertisement