Gaya में लाखों रूपये मूल्य का नकली दवा और कॉस्मेटिक बरामद

गया: राज्य में नकली दवाओं का कारोबार बड़े स्तर पर फैला हुआ है। हालांकि प्रशासन गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तो करती है लेकिन पूरी तरह से रोक नहीं पा रही है। गया में पुलिस और ब्रांड प्रोटेक्शन कंपनी ने नकली दवाओं के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 से 50 लाख रूपये की नकली दवाईंयां और कॉस्मेटिक सामान जब्त किया है। हालांकि इस दौरान कारोबारी भागने में सफल रहे।

गया पुलिस ने यह कार्रवाई भुसुंडा देवी स्थान के पास कार्रवाई की और सिप्ला, हिमालया जैसी कई कंपनियों के नकली उत्पाद बरामद की है। मामले में मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद का ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ब्रांड प्रोटेक्शन के साथ गया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई ब्रांडेड कंपनी का नकली उत्पाद बरामद किया गया है।

ब्रांड प्रोटेक्शन कंपनी के डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन ने बताया कि गया में बड़े स्तर पर नकली दवा का कारोबार किया जा रहा है। पूर्व में भी हमारी कंपनी ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र से नकली दवाइयां जब्त की थी। इस बार भी लाखों रुपए की नकली दवा बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि नकली दवाइयां की सप्लाई ग्रामीण कस्बों में की जाती है। साथ ही दूसरे जिले में भी यहां से भेजा जाता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Madarsa में पढाई जा रही पाकिस्तानी किताब, शिक्षा मंत्री ने कहा…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya

Gaya

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...