जमशेदपुर से लापता हुए विमान की खोज अब भारतीय नौसेना करेगी

चांडिल. कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर सोनारी एयर इंडिया से उड़ान मंगलवार दिन 11 बजे भरने के बाद लापता हुए विमान की खोज में भारतीय नौसेना भी सहयोग करेगी। इसको लेकर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को पत्र भेजकर नेवी के सहयोग का आग्रह किया था।

लापता हुए विमान की खोज भारतीय नौसेना करेगी

जिला प्रशासन के आग्रह पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने पहल करते हुए अधिकारियों को तुरंत मदद करने को कहा। इसके बाद नौसेना ने सक्रियता दिखाई है। आज रात विशेष विमान से भारतीय नौसेना के 15 लोगों की टीम, 4 हाइड्रोसेलर्स मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ रांची पहुंचेगी। रांची से फिर यह टीम चांडिल के लिए रवाना होगी। कल सुबह से नौसेना की पूरी टीम चांडिल डैम में एयरक्राफ्ट की खोज शुरू करेगी।

विदित होगी कल टाटा सोनारी से उड़ान भरने के कुछ ही देर के बाद एक एयरक्राफ्ट लापता हो गया, जिसमें दो लोग सवार थे। स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन के बाद उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि विमान चांडिल डैम में भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।

विजय कुमार की रिपोर्ट

 

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...