राजधानी में मूसलाधार बारिश,कई इलाके में भारा पानी

रांची: राजधानी रांची में बुधवार रात 10:15 बजे के बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया। बारिश देर रात तक जारी रही, जिससे शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ।

रातू रोड चौराहा, नागाबाबा खटाल, कांटाटोली और बरियातू जैसे प्रमुख स्थानों पर सड़कें पूरी तरह से पानी में डूब गईं, जिससे वाहन सवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अंधेरे में गड्ढों और सड़कों में भरे पानी के कारण कई वाहन सवार गिरकर घायल हो गए।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, बांग्लादेश के पास बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर एरिया बन गया है, जिसका असर झारखंड राज्य पर देखा जा रहा है। इस  कारण राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में भारी वर्षा हो रही है।

बारिश के दौरान बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित रही। कोकर, बरियातू, डोरंडा, मधुकम, हरमू, अरगोड़ा, रातू रोड, गाड़ीगांव, और बूटी मोड समेत कई इलाकों में लोकल फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कुछ इलाकों में बिजली के तारों पर पेड़ और टहनियों के गिरने से भी बिजली की आपूर्ति बाधित रही।

मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 अगस्त को रांची और पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। स्थानीय नागरिकों को बारिश के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...

Chakradharpur Railway Division:चक्रधरपुर रेल मंडल में Mega Block, 24 ट्रेनें रद्द,...

 चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी राउरकेला रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा। 24 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों...