Ranchi हुआ पानी-पानी, रास्ते के ऊपर तो घरों के अंदर बारिश ने मचाई तबाही…

Ranchi : पूरे राज्य में दो दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। राज्य के कई हिस्सों में बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। आलम यह है कि कई लोग घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं तो वहीं कई लोगों के घरों में बारिश का पानी अंदर तक घुस गया है। कई रास्ते भारी बारिश के कारण बंद हो गए।

राजधानी रांची के दीपाटोली में बारिश इतनी हुई कि कई घरों के अंदर तक पानी भर गया। हालात इतने बदतर हो गए कि एनडीआरएफ की टीम को वहां जाकर एक-एक परिवार को घर से निकालना पड़ा। दीपाटोली के कई घरों में बारिश का पानी कमर के ऊपर तक भर गया जिसके कारण मजबूरन कई परिवार वालों को घर छोड़कर निकलना पड़ा।

Ranchi : बारिश के कारण कई रास्ते बंद

लालपुर के फ्रेंड्स कॉलोनी  के कई रास्ते भारी बारिश की चपेट में डूब गए। आलम यह था कि वहां से गुजरने वाले लोगों को अपना रास्ता अलग करना पड़ा। राजधानी रांची के कई इलाकों में पानी ही पानी नजर आ रहा था। रांची से लोहरदगा रुट पर ओटीसी ग्राउंड के आगे मेन रोड पूरी तरह जलजमाव से भर गया। कई जगहों पर कार तो कहीं कई वाहन तैरते हुए नजह आए।

पानी का बहाव इतना ज्यादा था कि लोग पार होने में भी डर रहे थे। भारी बारिश की वजह से कई लोग तो घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2-3 दिनों तक राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर विभाग की तरफ से लोगों को एहतिहात बरतने को कहा गया है।

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...