Arrah में भीषण सड़क दुर्घटना में 1 बच्चा समेत 5 की मौत, 3 का चल रहा इलाज

भोजपुर: बिहार के आरा में एक कार सड़क के रेलिंग से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक बच्चा समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्ची समेत तीन अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कार इतनी जबरदस्त तरीके से दुर्घटनाग्रस्त हुई है कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना गजराज गंज ओपी ओपी क्षेत्र के बामपली गांव के आरा बक्सर फोर लेन की है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्स्कों ने पांच को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं जो विंध्याचल से लौट रहे थे। सभी दानापुर के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय अर्पिता पाठक, 28 वर्षीय विपुल पाठक, 56 वर्षीय भूप नारायण पाठक, 50 वर्षीय रेणु देवी और तीन वर्षीय हर्ष पाठक शामिल हैं जबकि घायलों में दो बच्ची ख़ुशी कुमारी और छोटी कुमारी और महिला मधु का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि पांच मृतकों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहा था तभी पुल पर चढ़ने के क्रम में कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी के बाद गजराजगंज थाना के थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर सभी को अस्पताल पहुंचाया और अभी भी मामले में अपनी नजर बनाये हुए हैं।

यह भी पढ़ें-  आमजन रहेंगे किसके भरोसे जब Patna में पुलिसकर्मी ही नहीं हैं सुरक्षित

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Arrah Arrah Arrah

Arrah

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...